दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हु जो हर किसी के साथ हुआ है । आपको पता है कि हम सब की कोई न कोई कहानी होती है । हर एक चीज के साथ अलग ही लगाव लग जाता है जैसे छोटे बच्चों का अपने मां बाप से , खिलौनों से , दोस्तों से हो जाता है उसी तरह हम लोगों का भी होता है।
जैसे आदमी बड़ा हो जाता है वैसे ही उसकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है । घर का काम हो या खुद के लिए पैसा कमाना आदमी इतना बिजी हो जाता है कि वो खुद को भूल जाता है । उसकी खुशियां बहुत दूर हो जाती है । ऐसे टाइम में तब उसे लगता है कि ये सब छोड़ के कही दूर निकल जाऊ और अपनी जिंदगी जी लू ।
पहली बार बाइक का जीवन मै आना ।
जब आदमी सब उम्मीद छोड़ देता है । तब उसे दुनिया देखने का मन करता है , तब जाकर जीवन मै बाइक आती है । और आपने आप को बाइक के हवाले कर के बस निकल जाना काफ़ी होता है । रास्ता चाहे आपकी कही पर भी ले जाए , लेकिन दुनिया को देखने का नजरिया आपका बदल जाता है। कूद के अंदर बहुत आत्मविश्वास और जुनून भरा जाता है , ये कर सकता हु तो मैं सब कुछ कर लूंगा ऐसा हम पूरी दुनिया को बताते है । याद करो वो दिन जिस दिन अपने पहली बार बाइक चलाए, वो भोला सा लड़का घबराया हुआ था , डरा हुआ था । मन मै हमेशा सवाल था कही मै गिर तो नहीं जाऊंगा ? कई मै गिर तो नहीं जाऊंगा? ऐसे लाखों सवाल दिमाग मै चल रहे थे , लेकिन आपके पीछे बैठे उसे इंसान ने आपको हिम्मत दी बस आपको आगे बढ़ने को कहा । उसी तरह जीवन मै भी है कोई भी दिक्कत आए उसका सामना करके आगे बढ़ो।
बाइक चलते लेने वाली सावधानियां।।
अगर आप कही घूमने जा रहे हो और समझ में नहीं आ रहा है कि क्या क्या तैयारी करनी चाहिए। तो चले उसके बारे में जानते है । क्या क्या करना चाहिए इसके कुछ सूची इस तरह है ।
१. आपके पास एक अच्छी और नई बाइक चाहिए।
२. सुरक्षा के लिए एक हेलमेट चाहिए जो आपके शीर पर फिट हो और आपके यात्रा को सफल बनाए ।
३. अगर ज्यादा लंबा सफर है , तो बीच बीच में रुक कर ब्रेक ले ताकि आप आराम कर पाए ।
४. ब्रेक लेकर हमेशा खाना पीना करते रहे , अपने आप को फ्रेश रखे , खाने का सामान और शुद्ध जल के बोतल रखे ।
५. कुछ भी हो जाए लगातार बाइक ना चलाए , इससे आपको नींद , थकान , ध्यान हटना ये सब हो सकता है , ऐसा अगर हो तो ब्रेक ले ।
६. आपके बाइक के टायर , ब्रेक , इंजन ऑयल , चैन , लाइटिंग सभी तरह की चैंकिंग करके निकले और बीच में समय मिले तो चेक करते रहे ।
७. ठंड का मौसम रहे तो हैंड गलौज , शूज और गरम कपड़े रखे ।
८. बारिश से बचने के लिए रेनकोट रखे । हो सके तो बारिश और ढूंढ मै कही रुख जाए।
९. आपने मोबाइल फोन को चालू गाड़ी मै इस्तेमाल न करे , मोबाइल सेफ्टी स्टोर मै रखे अगर इस्तेमाल करना हो तो कही रुख के करे ।
१०. बाइक का पेट्रोल बार बार चेक करे , बीच मै अगर फ्यूल स्टेशन हो एडवांस मै पेट्रोल अपने पास स्टॉक करे ।